फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saturday was Delhi hotest day in January

जनवरी में शनिवार रहा दिल्ली का सबसे कम ठंडा दिन, अगले दो दिन बारिश के आसार

Sun, 20 Jan 2019 05:38 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 20 Jan 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
saturday was Delhi hotest day in January
धूप का आनंद उठाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड से बेहाल लोगों को राहत मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इस कारण से सर्दी के मौसम में गर्मी अहसास हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अन्य दिनों के मुकाबले में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। शनिवार जनवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिल्ली में पालम केन्द्र सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 20 से 22 जनवरी तक जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश व भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इस कारण से 21 व 22 जनवरी को इन भागों में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने व हल्की बारिश होने का अनुमान है। 21 जनवरी को पंजाब व हरियणा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


वहीं, 24 जनवरी से 26 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। इस कारण से पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। रविवार को विभाग ने सुबह के समय हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed