{"_id":"5e6d77f08ebc3ea7d70d59c8","slug":"satsang-will-not-be-held-in-akshardham-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट : स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर मे नहीं होगा सत्संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट : स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर मे नहीं होगा सत्संग
Sun, 15 Mar 2020 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Mar 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
अक्षरधाम मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में सत्संग बंद करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार दुनियाभर के स्वामीनारायण मंदिरों के लिये यह कदम उठाया गया है। अक्षरधाम मंदिर में प्रत्येक रविवार को बड़े स्तर पर सत्संग होता है, जिसमें दिल्ली एनसीआर के वालंटियर जुटते हैं।
विज्ञापन
हर साल होली के अवसर पर यहां पुष्प उत्सव का आयोजित किया जाता है जिसे कोरोना के खतरे की वजह से इस साल स्थगित कर दिया गया। रविवार को मंदिर प्रशासन अगले कदम की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
अक्षरधाम मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जेएम दवे ने बताया कि मंदिर को बंद करने का निर्णय अभी नहीं लिया गया है। देश के तमाम बड़े मंदिर भी अभी खुले हैं। अक्षरधाम मंदिर में रोजाना आने वाले आगंतुकों के प्रति पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
कोशिश की जा रही है कि मंदिर प्रांगण में भीड़ जमा न हो। एहतियात के तौर पर फिलहाल सत्संग बंद करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को वालंटियर्स की मौजूदगी में मंदिर में होने वाली सभी गतिविधियों पर निर्णय लिया जाएगा।