फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sarawati pooja celebrated in vishwa bharti public school

विश्व भारती पब्लिक स्कूल में वसंतपंचमी का पर्व ऐसे मनाया

Tue, 23 Jan 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 23 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
sarawati pooja celebrated in vishwa bharti public school
noida news

ग्रेटर नोएडा स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में वंसत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विदयाप्रदायनी अज्ञानरूपी निरसता एवं अंधकार को मिटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश देने वाली माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित हुई, साथ ही साथ हवन तथा पूजा अर्चना आदि का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन


विद्यालय के छात्रों ने सुंदर भजनों द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया, इस उत्सव में फूलों की छटा देखने लायक थी। सभी छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं अध्यापक अध्यापिकाएं पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। 
विज्ञापन


इस उत्सव में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ भावना कुलश्रेष्ठ, सेक्रटरी श्री एमएल नक्काशी, जनरल सेक्रटरी डॉ. वी के गंजू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने के लिए जम्मू से स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य डॉ. ओपी नक्काशी, जेएन कॉल और एसके कॉल भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों को धार्मिक संस्कृति के प्रति आस्थावान बनाने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के अंत में पीले प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed