फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sarai Kale Khan flyover open for people Ashram jam free It is easy for Delhiites to go to Noida

50 करोड़ का पुल: लोगों के लिए खुला सराय काले खां फ्लाईओवर, आश्रम जाम मुक्त; दिल्ली वालों का नोएडा जाना आसान

Sun, 22 Oct 2023 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 08:55 PM IST
सार

Sarai Kale Khan Flyover: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 630 मीटर लंबे तीन लेन के फ्लाईओवर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर पर 66 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान था, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे 50 करोड़ में ही बनाकर 16 करोड़ रुपये बचा लिए। 

विज्ञापन
Sarai Kale Khan flyover open for people Ashram jam free It is easy for Delhiites to go to Noida
सराय काले खां फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनिर्मित सराय काले खां फ्लाईओवर रविवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया। इसके बाद आश्रम इलाके में घंटों लगने वाले जाम से वाहन चालकों को मुक्ति मिल गई। वहीं, मध्य, पूर्वी और दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बीच सहित नोएडा तक आवागमन आसान हो गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 630 मीटर लंबे तीन लेन के फ्लाईओवर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर पर 66 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान था, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे 50 करोड़ में ही बनाकर 16 करोड़ रुपये बचा लिए। अब तक दिल्ली सरकार फ्लाईओवरों के निर्माण में 557 करोड़ रुपये बचा चुकी है। वर्ष 1947 से 2015 तक दिल्ली में 72 फ्लाईओवर-अंडरपास बनाए गए, जबकि आप सरकार ने 2015 से अब तक 30 बनाए हैं। इसके अलावा नौ फ्लाईओवर पर काम चल रहा है और 16 फ्लाईओवर की योजना स्वीकृति की प्रक्रिया में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फ्लाईओवर के चालू होने से आईटीओ से आश्रम की तरफ आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। पहले आश्रम में आधे-आधे घंटे तक जाम लगता था। अब आश्रम अंडरपास, डीएनडी एक्सटेंशन के लिए पांच मिनट के लिए भी रुकना नहीं पड़ेगा। चंदगीराम अखाड़े से लेकर आश्रम, मूलचंद, धौलाकुंआ तक रिंग रोड पर कोई सिग्नल नहीं है।

विज्ञापन

नेताओं के पास जाता था पैसा
केजरीवाल ने कहा कि पहले पैसा कुछ नेताओं की जेब में जाया करता था, अब दिल्ली सरकार का एक-एक पैसा दिल्लीवालों की तरक्की के लिए इस्तेमाल होता है। पूरे देश में पीडब्ल्यूडी का मतलब भ्रष्टाचार माना जाता है, लेकिन दिल्ली पूरे देश में अकेला शहर है, जहां पीडब्ल्यूडी का मतलब ईमानदारी है। पीडब्ल्यूडी हर काम में पैसे बचा रहा है।

काम रोकने के लिए रोज अड़चनें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे काम को रोकने के लिए रोज अड़चनें पैदा की जा रही हैं। इसके बावजूद हम सारे काम कर रहे हैं। हमने हमेशा कहा है कि चाहे जितनी अड़चनें लगा लें, लेकिन काम नहीं रुकने देंगे। प्रीमियम बस एग्रीगेटर स्कीम को मंजूरी दे दी है। जल्द ही दिल्ली के अंदर शानदार लग्जरी बसें चलेंगी। वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि पहले आश्रम इलाके में आने का मतलब घंटों जाम में फंसना होता था, लेकिन पांच सालों में ही केजरीवाल ने इस इलाके को जाम मुक्त कर दिया है।

फ्लाईओवर पर विकसित सुविधाएं
- सराय कालेखां टी-जंक्शन आई/सी रोड साइनेज, सड़क सुरक्षा आदि पर बना तीन लेन का फ्लाईओवर।
- आईएसबीटी सराय काले खां की ओर मौजूदा सर्विस रोड/स्लिप रोड का चौड़ीकरण।
- यमुना के किनारे मौजूदा सर्विस रोड/स्लिप रोड का सुधार।
- ग्रेड आई/सी रोड पर दो यू टर्न और एक चौराहा फुटपाथ, लैंडस्केपिंग, रेलिंग आदि के साथ स्टिल्ट भाग के नीचे के क्षेत्र में सुधार।

फ्लाईओवर से ये होगा फायदा
- आईटीओ/डीएमई की ओर से आश्रम, दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले सभी यात्री।
- घंटों जाम से मुक्ति, खासकर ऑफिस के समय में लोगों को राहत मिलेगी।
- यह फ्लाईओवर आश्रम जाने वाले यातायात को कम करेगा।
- वायु और ध्वनि प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed