{"_id":"7fc1e9db41b01406a4892d04f0b133af","slug":"saraf-s-just-killing-modinagar-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में मोदीनगर के सर्राफ की हत्या, लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में मोदीनगर के सर्राफ की हत्या, लूटा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 29 Mar 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 58 पर कंकरखेड़ा क्षेत्र में बदमाशों ने मोदीनगर निवासी सर्राफ को चलती बस में गोली मारकर उससे नकदी से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक को आतंकित कर बस रुकवाई और आराम से फरार हो गए। सर्राफ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मोदी कालोनी, मोदीनगर निवासी धीरज गोयल (38) पुत्र जयप्रकाश गोयल की पल्लवपुरम स्थित चौहान मार्केट में संतोषी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके धीरज मोदीनगर जाने वाली रोडवेज की अनुबंधित बस में मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास से सवार हुआ।
विज्ञापन
उस समय बस में छह सवारी थीं, जिसमें दो महिलाएं भी थीं। फ्लाईओवर के कुछ आगे से दो और युवक मोदीनगर जाने की बात कहकर बस में सवार हुए। दोनों पीछे सीट पर जा बैठे। बस जैसे ही जिटौली फ्लाईओवर पहुंची तो दोनों युवक धीरज के पास आए और उससे बैग छीनने लगे। धीरज ने विरोध किया, तो उसके पेट में सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद ड्राइवर की कनपटी पर तमंचा लगाकर बस रुकवाने के बाद फरार हो गए। बैग में करीब 50 हजार रुपये, कुछ ज्वैलरी और दुकान की चाबियां बताई गईं। लहूलुहान धीरज गोयल को बस चालक ने कंकरखेड़ा स्थित आशुतोष नर्सिंग होम पहुंचाया। इसी बीच सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
गंभीर हालत के चलते धीरज को मेरठ स्थित जसवंत राय हास्पिटल लाया गया। यहां धीरज ने दम तोड़ दिया। सुधीर के पिता जेपी गोयल तथा परिवार के अन्य लोग कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवा दिया है।