फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sar geelani gets bail from patialq house court

देशद्रोह के आरोपी में जेएनयू छात्रों के बाद एसएआर गिलानी को भी मिली जमानत

Sat, 19 Mar 2016 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Mar 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
sar geelani gets bail from patialq house court
एसआर गिलानी

दिल्ली प्रेस क्लब में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने वाले डीयू के पूर्व प्रोफेसर एसएआर गिलानी को आज पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई।

विज्ञापन


गिलानी पर ये भी आरोप है कि उसने संसद हमले के दोषी अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाए थे जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर गिलानी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


गिलानी ने पहले भी जमानत की याचिका डाली थी जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद गिलानी दोबारा जमानत याचिका दायर की थी जिसे आज कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। गिलानी संसद हमले का भी आरोपी रह चुका है ‌लेकिन पर्याप्त सूबत ना होने के कारण गिलानी को रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नहीं हो सकी थी सुनवाई

sar geelani gets bail from patialq house court
गिलानी

देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार डीयू के प्रोफेसर एसएआर गिलानी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को भी बहस नहीं हो सकी थी ‌जिसके बाद आज उनके जमानत पर सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि गिलानी पर गंभीर आरोप हैं लेकिन उन्हें जमानत याचिका की कॉपी नहीं मिली है। 

इसलिये वह बहस नहीं कर सकते है। अदालत ने इस पर जांच अधिकारी को फटकार लगाई और जमानत याचिका पर सुनवाई के लिये शनिवार की तारीख तय की थी। गिलानी की जमानत याचिका पर बुधवार व बृहस्पतिवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी थी।  गिलानी ने बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। 

प्रेस क्लब में देश विरोधी नारेबाजी के सिलसिले में पुलिस ने 16 फरवरी को गिलानी को गिरफ्तार किया था। गिलानी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और कभी भी छूट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed