फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sanyukt sangharsh samiti formed against UP cabinet decision

'नोएडा को कंगाल करना चाहती है सपा सरकार'

Fri, 07 Feb 2014 02:50 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 07 Feb 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
sanyukt sangharsh samiti formed against UP cabinet decision
विभिन्न संगठनों को मिलाकर गठित संयुक्त संघर्ष समिति ने नोएडा प्राधिकरण को चेतावनी दी है कि वह किसी भी कीमत पर यहां का पैसा बाहर न जाने दें, क्योंकि पहला हक यहां के लोगों का है।
विज्ञापन


इसके लिए शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण चेयरमैन से मिलेगा और आगामी बोर्ड बैठक का विरोध भी किया जाएगा। संगठन के संयोजक पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोएडा के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई। यहां फैसला लिया गया कि प्रदेश सरकार की केबिनेट ने फैसला किया कि नोएडा प्राधिकरण से पैसा लेकर दूसरे जगह पर विकास कराया जाएगा, जो एकदम गलत फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा क्षेत्र के किसानों की जमीन ली गई और प्राधिकरण ने उसे ऊंची कीमत पर बेच दिया। जो पैसा मिला है, उस पर यहां के लोगों का ही अधिकार है।

साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश में जब से सपा सरकार बनी है, तब से यहां के लोगों के साथ भेदभाव किया गया और यहां का पैसा लेकर प्राधिकरण को कंगाल करने की साजिश रची जा रही है।

फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि वह चुप बैठने वाले नहीं है। इसके लिए पीआईएल दायर की जाएगी। मांग की जाएगी कि किसी भी कीमत पर यहां का पैसा किसी दूसरे स्थान पर ट्रांसफर न किया जाए।


फोनरसा के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि नोएडा के लिए जो भी जरूरी होगा, सभी एक मंच पर आकर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर एनईए से साकेत शर्मा, पंजाबी एसोसिएशन से दीपक बिग समेत अन्य संगठनों ने भी साथ देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed