फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sant gopaldas missing from aiims, hospital says another story

संत गोपाल दास एम्स से गायब, पिता एमएस ऑफिस में डटे

Wed, 05 Dec 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
sant gopaldas missing from aiims, hospital says another story
संत गोपालदास - फोटो : अमर उजाला

गंगा को बचाने के लिए अनशन कर रहे संत गोपालदास बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली के एम्स से लापता हो गए। ऋषिकेश से दिल्ली एम्स रेफर होने के बाद इमरजेंसी बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर भर्ती संत गोपालदास से किसी को मिलने की अनुमति नहीं थी, बावजूद इसके बुधवार सुबह वार्ड में वह नजर नहीं आए। 

विज्ञापन


उनसे मिलने पहुंचे पिता शमशेर को जब गोपालदास के लापता होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने एम्स प्रबंधन से सवाल पूछे, लेकिन अधिकारियों से लेकर डॉक्टरों तक ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस मुद्दे को लेकर देर रात तक हंगामा होता रहा, आखिर रात को एम्स ने संत गोपालदास को देहरादून भेजने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि संत गोपालदास देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


संत गोपालदास के अचानक एम्स से गायब होने की सूचना मिलने के बाद एम्स पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने संत गोपालदास के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को पिता शमशेर ने लिखित शिकायत दी। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, जहां तक संत गोपालदास का सवाल है तो पुलिस को उन्हें भोपाल एम्स रेफर करने की जानकारी है।

पुलिस के इस बयान पर सोमनाथ भारती का कहना है कि उन्होंने शिकायत की एक प्रति सोशल मीडिया पर भी साझा की है। हौजखास पुलिस अधिकारियों का इस तरह जवाब देना गलत है। इससे जाहिर होता है कि संत गोपालदास का अचानक से गायब हो जाना एक साजिश है।

अपने पिता के नाम लिखी संत गोपालदास की चिट्ठी दिखाते हुए सोमनाथ भारती ने कहा कि इसमें गोपालदास ने साफ लिखा है कि केंद्र सरकार को उनके दिल्ली में होने से तकलीफ है और उनको कहीं दूर डालना चाहती है। इससे ज्यादा सबूत क्या चाहिए। पीएम मोदी के मां गंगा के प्रति छलावे के कारण हमने प्रो. अग्रवाल को खोया, अब संत गोपालदास?

उन्होंने कहा कि संत गोपालदास गायब हैं, उनके पिता ने जब एम्स से यह पूछा कि वह कहां हैं, उनको कहां भेज दिया, तो डॉक्टर कुछ भी जानकारी देने से पहले संत गोपालदास से अथॉरिटी लेटर मांग रहे हैं। 116 दिन से अनशन पर बैठे संत गोपालदास के लापता होने के पीछे केंद्र सरकार और एम्स प्रबंधन की मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है।  
 

कोई अधिकारी मिलने नहीं आया

संत गोपालदास के पिता शमशेर ने कहा कि वे बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे से चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। रात करीब सवा आठ बजे एक जूनियर महिला डॉक्टर को कक्ष में भेजकर सिर्फ इतना कहा गया कि हमें उनकी जानकारी नहीं हैं। उन्हें छुट्टी दे दी गई है, जबकि गोपालदास को छुट्टी देने से पहले परिजनों तक को सूचना नहीं दी गई थी।

एम्स ने गाड़ी से भेजा देहरादून

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि मेडिकल बोर्ड की सलाह के बाद संत गोपालदास को स्वस्थ घोषित कर दिया था। उनकी इच्छा के अनुसार ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इतना ही नहीं जब उनसे पूछा कि वे कहां जाना चाहते हैं, तो उन्होंने देहरादून तक छोड़ने को कहा। हमने अपनी ओर से गाड़ी को देहरादून भेजा।इस मामले को फिजूल में तूल देने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर किए ट्वीट में कहा कि संत गोपालदास गोरक्षा व गंगा सफाई के लिए अनशन पर थे, मोदी सरकार ने एम्स से उन्हें गायब कर दिया। उन्हें तुंरत उनके पिता के सुपुर्द किया जाए।

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से सोशल मीडिया पर जबाव मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed