{"_id":"65d0be6037652b502a0dc4b8","slug":"sankalp-vikas-bharat-at-2047-will-be-organized-in-du-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-39896-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में ‘संकल्प विकसित भारत<bha>@<\/bha>2047’ का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में ‘संकल्प विकसित भारत<bha>@</bha>2047’ का होगा आयोजन
विज्ञापन
- छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ‘विकसित भारत@ 2047’ अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में ‘संकल्प विकसित भारत@ 2047’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीयू की मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम समिति द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन वाइस रीगल लॉज स्थित कन्वेंशन हॉल में होगा। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक और मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुलपति के संरक्षण में डीयू की मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम समिति, ‘विकसित भारत’ के लिए समाज को जागरूक करने और समाज में नैतिक और सामाजिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है। इसी क्रम में मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम समिति यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम में सभी उच्च पदाधिकारियों सहित डीन, निदेशक, कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, संकाय सदस्य, शिक्षक, शोधार्थी, छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ‘विकसित भारत