फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh targets PM Modi over Manish Sisodias arrest

Delhi: आप सांसद संजय सिंह बोले, बोले- मनीष सिसोदिया को जबरन अपराधी बना रहे पीएम

Mon, 06 Mar 2023 11:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 06 Mar 2023 11:25 AM IST
सार

आप सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्पीड़न इस कदर बढ़ गया है कि सीबीआई कागज पर आरोप लिखकर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के लिए सिसोदिया का मानसिक उत्पीड़न कर रही है, जबकि सीबीआई की चार्जशीट में सिसोदिया पर कोई आरोप नहीं है।

विज्ञापन
Sanjay Singh targets PM Modi over Manish Sisodias arrest
संजय सिंह, नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि लाखों बच्चों को सुनहरा भविष्य देने वाले मनीष सिसोदिया को जबरन अपराधी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का उत्पीड़न इस कदर बढ़ गया है कि सीबीआई कागज पर आरोप लिखकर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने के लिए सिसोदिया का मानसिक उत्पीड़न कर रही है, जबकि सीबीआई की चार्जशीट में सिसोदिया पर कोई आरोप नहीं है। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी ने अपना मिशन कामयाब करने के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार करवा दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिसोदिया को बिना साक्ष्य के गिरफ्तार किया गया है, जबकि भाजपा विधायक के बेटे के पास छह करोड़ रुपये मिले हैं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हिमंत बिस्वा सरमा, शुभेंदु अधिकारी और नारायण राणे आदि भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल संजय सिंह ने प्रधानमंत्री से पूछा कि आप किस तरह का शासन चलाना चाह रहे हैं। ये किस तरह की जांच करना चाह रहे हैं। सीबीआई का यह क्या तरीका है कि किसी को जबरन अपराध कबूलवाने के लिए उत्पीड़न करे। यह बात सिसोदिया और उनके वकील ने कोर्ट के सामने बताई है। पूरे मामले में सीबीआई की पहली चार्जशीट दाखिल होने पर कई गवाहों के बयान लिए गए। इस दौरान कई साक्ष्यों और तथ्यों को आधार बनाया जाता है, लेकिन उस चार्जशीट में किसी ने नहीं कहा कि सिसोदिया कहीं से भी साजिश में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed