फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh says BJP anti women mentality opposing free bus  Yatra

मुफ्त बस यात्रा का विरोध भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता : सांसद संजय सिंह

Sun, 24 Nov 2019 07:54 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 24 Nov 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh says BJP anti women mentality opposing free bus  Yatra
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा को महिला विरोधी बताया है। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि हरदीप पुरी कहते हैं कि दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को बसों में दी जा रही मुफ्त यात्रा सेवा पूरी तरह से गलत है। भाजपा इसको समाप्त करेगी। उनके इस रुख से स्पष्ट है कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


सांसद सिंह ने दिल्ली सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना शुरू की, उसके बाद से दिल्ली की बसों में महिलाओं की यात्रा में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे यह साबित होता है कि दिल्ली सरकार का यह कदम महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से एक बहुत बड़ा फैसला है। 
विज्ञापन


आम आदमी की जेब पर महंगाई की जो मार पड़ रही है, उसमें राहत की दृष्टि से भी बड़ा कदम है। महिलाओं ने इसका पूरी तरह से स्वागत किया लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और भाजपा कहती है कि यह फैसला गलत था हम इसको बदल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की तरफ से महिला विरोधी बयान लगातार दिया जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कहते हैं कि महिलाओं को जींस नहीं पहनना चाहिए और घूंघट के अंदर रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कहते हैं कि महिलाएं खुद सुरक्षा करने में सक्षम नहीं हैं। 

उन्हें जीवन के अंत तक पुरुष पर निर्भर रहना पड़ता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के मुख्यमंत्री बेटियों के प्रति कैसी घृणित और घटिया मानसिकता रखते हैं, यह उनके बयानों से साफ तौर पर जाहिर होता है।

‘2015 विधानसभा चुनाव का भी रिकार्ड तोड़ेगी आप’ 

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2015 विधानसभा चुनाव का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी। पार्टी प्रचंड बहुमत से 2020 में दिल्ली में सरकार बनाएगी। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि काफी समय से एक प्रश्न का दिल्ली की जनता जवाब जानना चाह रही थी जो अब मिल गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने स्पष्ट कर दिया है कि मनोज तिवारी भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा हैं।

दिल्ली में एक तरफ अरविंद केजरीवाल हैं तो दूसरी तरफ मनोज तिवारी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, फ्लाईओवर दिया है। साथ ही माताओं और बहनों के लिए बस की यात्रा फ्री की है। दिल्ली में तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए। किसान का फसल नष्ट होने पर पचास हजार हेक्टेयर का मुआवजा दिया। 

जय भीम योजना के तहत युवाओं को फ्री कोचिंग की सुविधा दी। फरिश्ते योजना से सड़क दुर्घटना के घायलों का निजी अस्पताल में फ्री इलाज दिया, इलाज चाहे करोड़ों का हो। बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा कराई। एक तरफ दिल्ली को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाने वाले अरविंद केजरीवाल हैं तो दूसरी तरफ उस मनोज तिवारी का चेहरा है, जिन्होंने कहा है कि दिल्ली में दो सौ यूनिट बिजली की योजना खत्म होगी। 

बस में महिलाओं की फ्री यात्रा खत्म करेंगे। भाजपा ने मनोज तिवारी को चेहरा बनाकर आम आदमी पार्टी को 2015 की तरह ही प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाने की ओर प्रशस्त कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed