{"_id":"677641ab58bca9cb5b049a76","slug":"sanjay-singh-counter-attack-on-bjp-state-president-virendra-sachdeva-voter-list-sultanpur-delhi-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कहां से वोटर हैं!: दिल्ली और सुल्तानपुर दोनों जगह वोट, वीरेंद्र सचदेवा का आरोप; संजय सिंह ने दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां से वोटर हैं!: दिल्ली और सुल्तानपुर दोनों जगह वोट, वीरेंद्र सचदेवा का आरोप; संजय सिंह ने दिया ये जवाब
Thu, 02 Jan 2025 01:06 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:06 PM IST
सार
Delhi Election 2025: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीेरेंद्र सचदेवा ने आप सांसद संजय सिंह पर कई जगहों से वोटर लिस्ट में नाम होने पर घेरा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा और संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी माहौल के बीच भाजपा नेता अमित मालवीय ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में अमित मालवीय ने संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के साथ ही दिल्ली में हरिनगर, तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट में बतौर मतदाता पंजीकृत होने का आरोप लगाया था। अब इस विवाद को लेकर भाजपा और आप आमने-सामने हैं।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आरोप पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी ने चार जनवरी को जिला निर्वाचन कार्यालय, सुल्तानपुर में अपना नाम वहां से कटवाने के लिए आवेदन दिया है। मेरी मां और मेरे पिता का नाम मतदाता सूची में है। उनके अलावा न तो मेरी पत्नी का नाम है और न ही मेरा।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब संजय सिंह 2018 में राज्यसभा में गए थे, तब उन्होंने अपने हलफनामे में बताया था कि उनका वोट हरि नगर विधानसभा में दर्ज है। वहीं, सुल्तानपुर नगर पालिका की मतदाता सूची में उनका और उनके परिवार का नाम दर्ज है। आगामी चुनावों के लिए उनका नाम नई दिल्ली और तिलक नगर विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज है।
आगे कहा कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। चार जनवरी 2024 को अनीता सिंह ने दावा किया था कि सुल्तानपुर विधानसभा से उनका वोट कट गया है। आठ जनवरी 2024 को उन्होंने हलफनामा दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका वोट सुल्तानपुर विधानसभा में दर्ज है।
भाजपा ने लगाया आप पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप
वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े के बीच दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ही नहीं अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मेयर भी फर्जी वोट बनवाने में पीछे नहीं हैं। मेयर की पत्नी का वोटर लिस्ट में फोटो वही है और नाम बदल गया है। वोटर कार्ड को साझा भी किया गया है।
अमित मालवीय ने संजय सिंह पर लगाए आरोप
भाजपा नेता अमित मालवीय ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में अमित मालवीय ने संजय सिंह पर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के साथ ही दिल्ली में हरिनगर, तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट में बतौर मतदाता पंजीकृत होने का आरोप लगाया है। अमित मालवीय ने लिखा कि 'आप सांसद संजय सिंह के पास अपनी पत्नी के संदिग्ध चुनावी रिकॉर्ड का कोई जवाब नहीं है।
लेकिन उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली दोनों में उनका अपना रिकॉर्ड और कई पंजीकरण न केवल पेचीदा हैं, बल्कि आपराधिक भी हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के एक मंच माइनेता डॉट कॉम के अनुसार, संजय सिंह ने साल 2018 के हलफनामे में खुद को दिल्ली के हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता बताया था। उस हलफनामे का स्क्रीनशॉट शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि 2022 में यूपी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में भी संजय सिंह और उनकी पत्नी का नाम शामिल दिखाई देता है।'
भाजपा नेता ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
अमित मालवीय ने सवाल उठाते हुए पूछा कि 'अगर संजय सिंह साल 2018 में हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत थे, तो उनका नाम साल 2022 में यूपी मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए था। लेकिन ऐसा था! फिर, जनवरी 2024 में, जब उन्होंने दूसरी बार राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, तो उन्होंने घोषणा की कि वे दिल्ली के तिलक नगर में पंजीकृत मतदाता हैं। एडीआर ने भी इसकी पुष्टि की है।'
भाजपा नेता ने लिखा कि '2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने (संजय सिंह) नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। इसमें कोई समस्या नहीं, लेकिन वे तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र दोनों में पंजीकृत थे। आज की तारीख में भी आप सांसद संजय सिंह, तिलक नगर और नई दिल्ली विधानसभा, दोनों में मतदाता हैं। ये उल्लंघन और कई पंजीकरण आप सांसद संजय सिंह पर कई सवाल खड़े करते हैं। इस मामले में चुनाव आयोग और उपराष्ट्रपति को कार्रवाई करनी चाहिए।

#WATCH | AAP MP Sanjay Singh says, "... My wife has filed an application to the District Electoral office, Sultanpur to delete her name from there, on January 4... My mother and my father's names are there on the voter list - except them, neither my wife nor my name is there..." https://t.co/Tjw6LIbtsB pic.twitter.com/tYuBM1AZOn
— ANI (@ANI) January 2, 2025