फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sanjay singh can be send rajya sabha from aam aadmi party

'आप' की ओर से राज्यसभा जाएंगे संजय सिंह, दो दिन बाद केजरीवाल लेंगे अंतिम फैसला 

Mon, 01 Jan 2018 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Jan 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
sanjay singh can be send rajya sabha from aam aadmi party
संंजय सिंह (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी में राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। पार्टी के अंदर भी लड़ाई जारी है। वहीं, अब पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का नाम फिर से आगे चल रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो इनका राज्यसभा जाना लगभग तय है। हाईकमान से इन्हें तैयारी करने तक को कह दिया है। हालांकि, पार्टी अभी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। राज्यसभा की सीटें आम आदमी पार्टी के गले ही हड्डी बन गई है। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी मुश्किल कुमार विश्वास को लेकर है जो एक सीट पर अपना दावा खुलकर पेश कर चुके हैं। मगर बड़ा चेहरा होने और शुरू से पार्टी के साथ होने के बाद भी अंदरूनी राजनीति में वह फिट नहीं बैठ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ट्वीट को रि ट्वीट कर किया इशारा

sanjay singh can be send rajya sabha from aam aadmi party
संजय सिंह - फोटो : SELF

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ खुलकर बात रखने के चलते वह केजरीवाल गुट के निशाने पर हैं। यही वजह है की कुमार विश्वास की जगह अब पार्टी संजय सिंह का नाम आगे बढ़ा रही है।

केजरीवाल ने शनिवार को एक ट्वीट को रि ट्वीट कर इशारा भी कर दिया है। उस ट्वीट में एक वीडियो है, जिसमें वह खुद एक इंटरव्यू में कह रहे है कि जिन-जिन लोगों को पद और टिकट का लालच है वह पार्टी छोड़कर चले जाएं। वो गलत पार्टी में आ गए हैं।

माना जा रहा है की इस रि ट्वीट के जरिये केजरीवाल ने विश्वास को राज्यसभा की सीट मांगने पर जवाब दिया है। जब पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर और बाहर इसे लेकर चर्चाएं हो रही है।

मगर आखिरी फैसला पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेेटी (पीएसी) लेगी। फिलहाल, पीएसी ने फैसला नहीं लिया है। वहीं, केजरीवाल छुट्टी पर चले गए हैं। दो जनवरी को उनकी वापसी के बाद ही अंतिम नामों पर मुहर लग पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed