फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh attacks PM Modi regarding arrest of Arvind Kejriwal by CBI

Delhi: 'पीएम के निर्देश पर सीबीआई ने केजरीवाल को किया गिरफ्तार', संजय सिंह बोले- उनके पास कोई सबूत नहीं

Sun, 30 Jun 2024 02:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Jun 2024 02:51 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने सीएम को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Sanjay Singh attacks PM Modi regarding arrest of Arvind Kejriwal by CBI
संजय सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

आप सांसद संजय सिंह ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने सीएम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा, "कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) ने अपने आदेश में कहा कि ED के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है और वो दुर्भावनापूर्ण इरादे से काम कर रही है। ED के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई मनी ट्रेल नहीं है, कोई सबूत नहीं है, कोई पैसे की रिकवरी नहीं है और इसलिए अरविंद केजरीवाल निर्दोष हैं...और इसी बीच ED के लोग बिना ऑर्डर की कॉपी लिए असंवैधानिक, गैरकानूनी तरीके से हाई कोर्ट पहुंच गए और उस बेल पर स्टे ले आए...अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार, पीएम मोदी के निर्देश पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया.."
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा, 'सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलनी तय थी, तभी मोदी की सरकार ने सीबीआई को कहा कि जाओ तुरंत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करो। जांच एजेंसियों का कितना खुला दुरुपयोग हो रहा है इसका इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिल सकता। प्रधानमंत्री जी पूरा देश देख रहा है कि आप किस दुर्भावना से काम कर रहे हैं। और आपकी ईडी, सीबीआई की इसी करवाई के खिलाफ कल इंडिया गठबंधन के सभी दल संसद भवन के परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed