{"_id":"57750b3b4f1c1bc97379d4eb","slug":"sanitation-campaign-will-run-in-july-people-will-be-aware","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में चलेगा स्वच्छता अभियान, लोगों किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में चलेगा स्वच्छता अभियान, लोगों किया जाएगा जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा 01 से 31 जुलाई तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान पर रैली आयोजित होगी। साथ ही पेंटिंग या प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
संयुक्त निगमायुक्त-2 अनु श्योकंद ने बताया कि 02 से 11 जुलाई तक कॉरपोरेट हाउसों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलेगा। उन जगहों को विशेष रूप से चिन्हित करके सफाई की जाएगी, जहां पर गंदगी अधिक होती है और बीमारियां फैलने की ज्यादा संभावना है।
विज्ञापन
12 जुलाई से 21 जुलाई तक आरडब्ल्यूए और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से अभियान चलेगा। 22 से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किए जाएंगे।