फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanitation campaign in rural and urban areas hurt, took a pile of dirt

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को चपत, लगे गंदगी के ढेर

Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sanitation campaign in rural and urban areas hurt, took a pile of dirt
स्वच्छ भारत अभियान

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का जनाजा निकला हुआ है। जगह जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। 

विज्ञापन


नाले व नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

नगर के अधिकतर वार्डो में गंदे पानी निकासी के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं । बदबू के चलते इनके पास खड़े रहना भी मुश्किल हो गया है। 

गंदे पानी की निकासी न होने के कारण नगर के विजय चौक वार्ड नंबर तीन की कुछ गलियों में गंदगी का साम्राज्य
स्थापित हो रहा है।

सोहना रोड़ पर स्थित हाउसिंग कालोनी में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण कालोनीवासियों का जीना दूभर हो गया है। कालोनी वासी सत्तार, सईद, इजहार, सुमेर, आदि ने बताया की बरसात का पानी कालोनी में इधर उधर जमा होगया है। 

गंदगी के कारण मच्छर पनपने लगे है। जिसकी वजह से कालोनीवासी परेशान है। कालोनी वासियों ने जल्द ही गंदे पानी के निकासी व नालों की सफाई नहीं होने पर विरोध पर्दशन करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


नये बस स्टैँड के पास रहने वाले दुकानदार मक्कड़, राजेन्द्र, जफरूदीन, अलीमुदीन, सुरेश आदि का कहना है कि गंदे नालों की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों की सफाई को लेकर नपा प्रशासन के चक्कर लगाकर वह थक चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रहीं है। यहां से निकलने वाला गंदे पानी का नाला लंबे समय से गंदगी से अटा हुआ है। 


जिसमे दुर्गंध उठ रहीं है। उक्त लोगों का आरोप है कि नपा अधिकारी व कर्मचारी नगर की गलियों व सड़कों व नालों की सफाई पर स्वच्छता के नाम पर औपचारिकताएं कर रहे हैं परंतु वास्तव में सच्चाई यह है कि नगर में सफाई व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed