फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sangam Vihar councilor in prison

जाति पर टिप्पणी करने वाली पार्षद गई जेल

Fri, 14 Feb 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
Sangam Vihar councilor in prison

एससी-एसटी एक्ट के मामले में अंतरिम जमानत खारिज होने के बाद संगम विहार की निगम पार्षद कल्पना झा को बृहस्पतिवार तिहाड़ भेज दिया गया।

विज्ञापन


संगम विहार के रहने वाले एक शख्स ने झगड़े के दौरान कल्पना और उसके रिश्तेदारों पर प्रताड़ित कर जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें: एयर हॉस्टेस सुसाइड मामले में अरुणा चड्ढा को जमानत



एससी-एसटी आयोग के दखल के बाद 22 मई 2013 को कल्पना और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ संगम विहार थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने तब उसके रिश्तेदारों ममता झा, मोहन झा सुनील झा व संजय समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पार्षद ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत की याचिका हाईकोर्ट में डाली थी। कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत को मंजूर नहीं किया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसने संगम विहार थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed