फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandeep Kumar to judicial custody till 8 caught in a sex scandal, security plea

सेक्स स्कैंडल में फंसे संदीप कुमार को 8 तक न्यायिक हिरासत, सुरक्षा संबंधी याचिका खारिज

Wed, 21 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Kumar to judicial custody till 8 caught in a sex scandal, security plea
संदीप कुमार को कोर्ट से जेल ले जाती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री संदीप कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने आठ अक्तूबर तक बढ़ा दी। वहीं अदालत ने संदीप के लिए सुरक्षा संबंधी दायर याचिका को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण शाखा की विशेष अदालत की न्यायाधीश पूनम चौधरी के समक्ष संदीप को पेश किया गया। इसी दौरान अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल को जान का खतरा है। 
विज्ञापन


ऐसे में तिहाड़ जेल में उन्हें अलग रखा जाए और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके अलावा जेल से अदालत में लाने ले जाने के दौरान वीडियोग्राफी करवाने के साथ ही अलग से सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा याचिकाकर्ता नहीं है उनका वकील

Sandeep Kumar to judicial custody till 8 caught in a sex scandal, security plea
संदीप कुमार

अदालत ने संदीप से पूछा कि क्या सिंह उनके अधिवक्ता है। संदीप ने कहा कि उनकी तरफ से अधिवक्ता प्रदीप राणा जिरह करेंगे और वही उनके अधिवक्ता है।

अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि वे जेल में संदीप से मिले थे और उसने वकालतनामे पर हस्ताक्षर भी किए हैं। इस पर अधिवक्ता राणा ने अदालत को बताया कि सिंह जेल में संदीप को यह कह कर मिले है कि वे राणा के साथी है तभी संदीप ने हस्ताक्षर किए थे।

अदालत ने सभी तथ्य देखने के बाद सुरक्षा संबंधी याचिका को खारिज करते हुए कहा कि जब आप संदीप के अधिवक्ता ही नहीं है तो आपको याचिका दायर करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed