फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandeep Court extended the remand of the sex CD scandal, will be questioned about Dustbin

सेक्स सीडी कांड में कोर्ट ने बढ़ाई संदीप की रिमांड, कूड़ेदान के बारे में होगी पूछताछ

Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Court extended the remand of the sex CD scandal, will be questioned about Dustbin
संदीप कुमार

सेक्स सीडी कांड में फंसे आप सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने इस अपराध में इस्तेमाल कैमरा वगैरह एक कूड़ेदान में फेंक दिया था। संदीप से पूछताछ कर वह कूड़ेदान तलाश करना है। 

विज्ञापन


पुलिस ने यह दलील बृहस्पतिवार को संदीप कुमार की रिमांड बढ़ाने का आग्रह करते हुए कोर्ट में दी। कोर्ट ने संदीप कुमार से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड एक दिन के लिए बढ़ा दिया। 
विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट स्थित विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी ने संदीप कुमार का पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए बढ़ा दिया। पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब तक चार दिन का रिमांड ले चुकी है। सुल्तानपुरी पुलिस ने संदीप कुमार को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। विशेष न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों को एक बार फिर कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। 

संदीप पर अपराध में इस्तेमाल कैमरा एक कूड़ेदान में फेंकने का आरोप

Sandeep Court extended the remand of the sex CD scandal, will be questioned about Dustbin
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से

पुलिस ने रिमांड चार दिन बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि संदीप कुमार ने वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल कैमरा व दूसरा सामान एक कूड़ेदान में फेंक दिया था। इस कूड़ेदान की तलाश व सामान बरामद करने के लिए संदीप  से पूछताछ करनी है। 

बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रदीप राणा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पुलिस अब तक चार दिन का रिमांड ले चुकी है और रोजाना करीब 19 घंटे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अब एक कूड़ेदान तलाश करने के लिए चार दिन का रिमांड चाहिए 

बता दें कि दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार संदीप पर सुल्तानपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इसमें दुष्कर्म, आईटी एक्ट व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा सात लगाई थी। पुलिस ने संदीप को रविवार को रोहिणी जिला अदालत स्थित ड्यूटी एमएम के समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed