{"_id":"65fad4ae130436e0bf0e99f2","slug":"sanatan-sanstha-samaj-cleaned-shiv-shakti-temple-premises-of-new-kondli-phase-3-delhi-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मंदिर में सनातन संस्था ने की साफ-सफाई, कहा- मंदिरों की पवित्रता की रक्षा ही ईश्वर के प्रति कृतज्ञता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मंदिर में सनातन संस्था ने की साफ-सफाई, कहा- मंदिरों की पवित्रता की रक्षा ही ईश्वर के प्रति कृतज्ञता
Wed, 20 Mar 2024 05:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:53 PM IST
सार
दिल्ली के न्यू कोंडली फेस-3 के शिव शक्ति मंदिर परिसर में भक्तों की सहायता से सामूहिक सफाई की गई। सामूहिक मंदिर सफाई कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
शिव शक्ति मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सनातन संस्था समाज सहायता और राष्ट्ररक्षण के लिए कार्यरत है। समिति की ओर से सामूहिक मंदिर स्वच्छता, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, अन्नदान, गरीबों को कपड़े, बाढ़ पीड़ितों की सहायता, वृक्षारोपण, निशुल्क प्रथमोपचार प्रशिक्षण वर्ग आदि का आयोजन किया जाता है। मंदिर समाज का पूजा घर होता है। मंदिर के कारण दस दिशाएं चैतन्यमय होती हैं । यह दृष्टिकोण ध्यान में रखकर 19 मार्च मंगलवार को न्यू कोंडली फेस-3 के शिव शक्ति मंदिर परिसर में सामूहिक सफाई भक्तों की सहायता से की गई। सामूहिक मंदिर सफाई कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
मंदिर स्वच्छता अभियान के बारे में ममता गुप्ता ने कहा दीपक के कांच पर लगी हुई कालिख स्वच्छ करनी पड़ती है, तब ही दीपक का प्रकाश बाहर निकल सकता है। उसी प्रकार मंदिर की स्वच्छता करने से उस मंदिर का लाभ संपूर्ण समाज को होगा। आज एक दिन स्वच्छता करके न रुक कर हमें नियमित मंदिर स्वच्छ रहने के लिए प्रयत्न करने चाहिए । मंदिरों की पवित्रता की रक्षा के लिए सक्रियता ही वास्तविक रूप से ईश्वर के प्रति कृतज्ञता है।
विज्ञापन
मंदिर स्वच्छता के आयोजन में सनातन संस्था की मोहिनी कुलकर्णी, ममता गुप्ता, निशा देवी, सुमन तिवारी कुमारी और चांदनी का सहभाग रहा । समाज सहायता से और निस्वार्थ भाव से किए मंदिर स्वच्छता अभियान की मंदिर के पंडित जी ने सराहना की।
विज्ञापन