{"_id":"638afadac5aae21dfd1c9160","slug":"sambit-patra-attacks-kejriwal-and-sisodia-on-liquor-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: संबित पात्रा का सिसोदिया पर बड़ा आरोप- कुल सात बार और आरोपी बनने पर एक दिन में चार बार बदला मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: संबित पात्रा का सिसोदिया पर बड़ा आरोप- कुल सात बार और आरोपी बनने पर एक दिन में चार बार बदला मोबाइल फोन
Sat, 03 Dec 2022 12:59 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 03 Dec 2022 12:59 PM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ को सच बताने की कोशिश करने में लगे हैं। शराब घोटाला मामले में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ को सच बताने की कोशिश करने में लगे हैं। शराब घोटाला मामले में अभी जांच जारी है। 32 पेज का रिमांड नोट है। उसमें अमित अरोड़ा नाम का आदमी है, जिसने पैसा दिया है।
विज्ञापन
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि इस घोटाले के संबंध में केस दर्ज होते ही मनीष सिसोदिया ने सबसे पहले 22 जुलाई 2022 को पहली बार मोबाइल फोन बदला। इसके बाद अगले महीने 17 अगस्त को एफआईआर में नाम जुड़ने के तीन दिन के बाद सिसोदिया ने एक ही दिन 20 अगस्त को चार बार मोबाइल फोन बदला।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया से लेकर कई आरोपियों ने इस मामले में दर्जनों बार मोबाइल बदले हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या आम आदमी इतना जल्दी जल्दी मोबाइल बदलता है? सिसोदिया का एक्साइज पॉलिसी घोटाले में बहुत बड़ा हाथ है, जांच चल रही है, कोई भी उन्हें बचा नहीं सकता है।
विज्ञापन
इसमें लिखा है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच जारी है। उनके ऊपर लगे आरोप संगीन हैं। बहुत सारे तार मनीष सिसोदिया के साथ जुड़ रहे हैं। पूरा डॉक्यूमेंट मनीष सिसोदिया पर लगाने के लिए फुल प्रूफ तैयार हो रहा है। टाइम लिमिट में चार्जशीट फाइल करनी होती है। जो गिरफ्तार हैं, उनके खिलाफ चार्जशीट हुए हैं।