{"_id":"6a69fddac3633ae2820cdaca","slug":"samarasata-sankalp-abhiyan-yatra-to-be-welcomed-in-gurugram-mla-mukesh-sharma-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-96073-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में होगा समरसता संकल्प अभियान यात्रा का स्वागत : विधायक मुकेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में होगा समरसता संकल्प अभियान यात्रा का स्वागत : विधायक मुकेश शर्मा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वाराणसी से हरियाणा पहुंच रही समरसता संकल्प अभियान यात्रा का गुरुग्राम में स्वागत किया जाएगा। गुरुकमल में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक हरियाणा में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के तहत गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से पवित्र मिट्टी कलशों में भरकर हरियाणा लाई जाएगी। विधायक ने बताया कि वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी सबसे पहले गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर पहुंचेगी। भाजपा के 27 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधि अपने-अपने जिलों के लिए कलश लेकर रवाना होंगे। पवित्र कलश को विशेष रथ में स्थापित कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद यह मिट्टी मंडलों, गांवों, बस्तियों और घर-घर तक पहुंचाई जाएगी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान प्रदेशभर में संत सम्मेलन, समरसता संगोष्ठियां, दीप प्रज्ज्वलन, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या और कलश पूजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।