{"_id":"5cc6496fbdec22076c4ebb89","slug":"sales-manager-found-dead-in-car-in-front-of-palm-olympia-society-of-greater-noida-west","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स मैनेजर की हत्या, ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलम्पिया सोसाइटी के सामने कार में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स मैनेजर की हत्या, ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलम्पिया सोसाइटी के सामने कार में मिला शव
Mon, 29 Apr 2019 06:16 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्रेनो वेस्ट में पाम ओलंपिया सोसाइटी के सामने किसान चौक से तिगरी गांव की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर रविवार देर शाम एक कार में सेल्स मैनेजर का शव मिला। उसे दो गोली लगी थी। पुुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच मेें जुटी है।
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि कार में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े व्यक्ति को कार से निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान महोबा जिले के रहने वाले रूपेंद्र चंदेल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह इसी माह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू 2 के टॉवर ए में शिफ्ट हुआ था और नोएडा की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर था। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि रूपेंद्र रविवार सुबह बाजार गया था। परिवार में एक शादी है। ऐसे में कुछ आभूषण खरीदे जाने थे। उसने आभूषण खरीदे थे या नहीं, पुलिस इसका पता लगा रही है। रूपेंद्र के घर में भी पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन