फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sakshi murder case Sahil threw knife plot near Rithala metro station

साक्षी हत्याकांड: साहिल ने रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास प्लॉट में फेंका था चाकू, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Fri, 02 Jun 2023 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 07:44 PM IST
सार

अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लेने के बाद साहिल से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के बाद भागते समय वह चाकू रोहिणी सेक्टर-11 में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Sakshi murder case Sahil threw knife plot near Rithala metro station
मृतक साक्षी और आरोपी साहिल खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साक्षी हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास के एक खाली प्लॉट से बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद चाकू को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस मौके से पत्थर, आरोपी का मोबाइल फोन और बुलंदशहर से वारदात के दौरान पहने जूते बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लेने के बाद साहिल से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के बाद भागते समय वह चाकू रोहिणी सेक्टर-11 में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस आरोपी को लेकर एक बार फिर उसी जगह पहुंची। जहां से उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का कहना है कि बरामद चाकू को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चाकू पर लगा खून साक्षी के खून से मिल जाता है और चाकू पर साहिल की अंगुलियों के निशान मिल जाते हैं तो आरोपी का बच पाना नामुमकिन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 25 लोगों से पूछताछ

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि साक्षी हत्याकांड में पुलिस लगातार साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। मामले की जांच सही दिशा में जा रही है और इस मामले में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अब तक इस मामले में 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें मृतका की सहेली, आरोपी के दोस्त और चश्मदीद शामिल हैं। यह पुलिस की जांच पर निर्भर है कि वह किसको अपना गवाह बनाएगी। जांच के दौरान किसी अन्य का नाम सामने आता है तो पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिन रास्तों से आरोपी दिल्ली से भागकर बुलंदशहर पहुंचा था इसकी पूरी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस ने उसके बुआ के घर पर दबिश देकर आरोपी के जूते भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है और जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed