फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sakshi murder case Sahil confessed his crime in front of delhi police

दिल्ली का 'असुर' उगल रहा राज: साहिल का ये सच उड़ा देगा होश, साक्षी को मारने की सबसे सटीक वजह खुद बताई

Tue, 30 May 2023 10:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 May 2023 10:59 PM IST
सार

साहिल ने बताया कि उसकी साक्षी से दूरियां बढ़ती जा रही थीं। वह उसके करीब आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन साक्षी उसे फोन पर धमकाने लगी थी। 

विज्ञापन
Sakshi murder case Sahil confessed his crime in front of delhi police
साक्षी और उसका हत्यारा साहिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साक्षी हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी साहिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों के रिश्ते इस वक्त सामान्य नहीं थे। साक्षी ने दोस्ती तोड़ दी थी। साहिल की अनदेखी करने के साथ उसकी दूसरे युवकों से नजदीकियां बढ़ गई थीं। वहीं, आरोपी को साक्षी के दोस्तों से भी धमकियां मिल रही थीं। इस सबका मिला-जुला असर यह रहा कि साहिल ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को अपने किए पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन

इससे पहले बुलंदशहर के अटेरना गांव से गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को पुलिस सोमवार देर रात दिल्ली लेकर आई। उसे बाहरी उत्तरी जिले के बवाना थाने की बैरक में रखा गया। सुबह मेडिकल करवाने के बाद उसे रोहिणी अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी से हत्या को लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज को आरोपी को दिखाया, जिसको देखकर उसने बताया कि उसने ही हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसकी साक्षी से तीन साल से दोस्ती थी। उससे पहले उसकी प्रवीण नाम के युवक से दोस्ती थी। कुछ महीनों से साक्षी के उसके प्रति बर्ताव में काफी बदलाव आने लगा था। उसे शक था कि वह अपने पुराने दोस्त से बातचीत करने लगी थी, जिसके नाम का टैटू उसने हाथ पर गुदवा रखा था।

विज्ञापन

करीब आने की कोशिश पर फोन पर धमकाने लगी साक्षी
आरोपी ने बताया कि उसकी साक्षी से दूरियां बढ़ती जा रही थीं। वह उसके करीब आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन साक्षी उसे फोन पर धमकाने लगी थी। उसके बाद उसने साक्षी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। उसने साप्ताहिक बाजार से एक चाकू खरीदा। उधर, घटना के एक दिन पहले साक्षी ने इलाके के एक दबंग युवक अजय उर्फ झबरू से साहिल को धमकी दिलवाई। इसके बाद उसने साक्षी की हत्या करने का मन बना लिया। घटना से पहले उसने शराब पी। उसके बाद वह गली में साक्षी का इंतजार करने लगा। पुलिस को आरोपी ने बताया कि साक्षी की उसने उसी जगह पर हत्या की, जहां झबरू ने उसे धमकी दी थी। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed