फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sakshi life could have been saved if Ajay was on the spot

Delhi Sakshi Case: बच सकती थी साक्षी की जान अगर मौके पर होता अजय!, तमाशबीनों को जरूर पढ़नी चाहिए ये नसीहत

Tue, 30 May 2023 07:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 May 2023 07:45 PM IST
सार

अजय ने यह भी कहा कि जो लोग वारदात के वक्त तमाशबीन बनकर साक्षी की मौत का तमाशा देख रहे थे, उन्हें हिम्मत दिखानी चाहिए थी।

विज्ञापन
Sakshi life could have been saved if Ajay was on the spot
साक्षी का शव एंबुलेंस में रखने वाला शख्स अजय - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में रविवार रात एक युवक ने जिस हैवानियत से एक नाबालिग लड़की साक्षी की चाकू से बेरहमी से हत्या की, इसे देख न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरा देश हिल गया। दिल वालों की दिल्ली कहने जाने वाले इस शहर में एक भी मौके पर ऐसा नहीं था जो उस हत्यारे को रोकने की हिम्मत दिखा सका। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वारदात के समय वहां गली से कई लोग गुजर रहे हैं। लेकिन कोई भी साक्षी की मदद को आगे नहीं आया और साहिल उसे तब तक चाकू और पत्थर से मारता रहा जब तक उसका मन नहीं भर गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

वारदात के बाद ऐसा नहीं है कि साहिल वहां से भागा हो बल्कि उस भीड़ के बीच आराम से गुजरता है, जैसे उसे पता हो कि जब मुझे को साक्षी को मारते समय नहीं रोक सका तो जाते हुए क्या रोके। वह वहां से निकल बुलंदशहर अपनी बुआ के गांव पहुंचा और 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है।

इन सबके बीच एक युवक की चर्चा खूब हो रही है, नाम है अजय। दरअसल अजय वो शख्स है जिसने साक्षी के शव को उठाकर एंबुलेंस में रखा था। अजय का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रहा है कि अगर मैं उस रात मौके पर होता तो साहिल को ऐसा नहीं करने देता। मैं उन लोगों की तरह साक्षी की मौत का तमाशा नहीं देखता। 

विज्ञापन

अजय ने यह भी कहा कि जो लोग वारदात के वक्त तमाशबीन बनकर साक्षी की मौत का तमाशा देख रहे थे, उन्हें हिम्मत दिखानी चाहिए थी। अगर किसी ने थोड़ी भी हिम्मत दिखाई होती तो शायद वो आज जिंदा होती। चाहें कहीं भी ऐसा कुछ हो रहा हो तो लोगों की पीड़ित की मदद करनी चाहिए न कि चुपचाप तमाश देखना चाहिए। 

रिठाला इलाके में चाकू फेंकने का किया है दावा
बुलंदशहर में गिरफ्तार होने के बाद शुरुआती पूछताछ में साहिल ने खुलासा किया था कि हत्या को अंजाम देने के बाद उसने मोबाइल फोन को बंद कर दिया। उसने मोबाइल से सिम निकाल लिया। उसने मोबाइल और सिम को पास ही में ठिकाने लगा दिया। उसके बाद वह रिठाला पहुंचा। जहां एक मैदान में उसने वारदात में इस्तेमाल चाकू को फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed