फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sainik Farms home where AQI ranges from 10-15

Delhi NCR News: सैनिक फार्म का घर जहां 10-15 तक रहता है एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
दमघोंटू हवा और बढ़ते प्रदूषण के बीच दक्षिणी दिल्ली रहने वाले दंपति का कमाल
विज्ञापन

काजल कुमारी
नई दिल्ली। राजधानी की दमघोंटू हवा और बढ़ते प्रदूषण के बीच दक्षिणी दिल्ली का सैनिक फार्म इलाका इन दिनों चर्चा में है। कारण, एक अनोखा घर जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) दिनभर में अक्सर 10 से 15 तक ही दर्ज किया जाता है। यहां स्वच्छ हवा 15,000 से अधिक पौधों मिलती है। दंपती पीटर सिंह और नीनो कौर ने घर व रूफटॉप पर कई साल की मेहनत से इसे विकसित किया है।


दंपती की कहानी सिर्फ पौधों तक सीमित नहीं है बल्कि जीवन-मृत्यु के संघर्ष से निकली सतत जीवनशैली की मिसाल है। नीनो को वर्ष 1998 में क्रॉनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया का पता चला था। 2009 में लंदन में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद बीमारी तो ठीक हो गई लेकिन दिल्ली लौटने के बाद उनकी सांसें प्रदूषण में घुटने लगीं। इस घटना ने दोनों को क्लीन एयर की दिशा में प्रयोग शुरू करने को प्रेरित किया। पीटर दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से गणित में पीएचडी हैं। उन्होंने बताया कि घर में एक विशेष कूल पैनल सिस्टम लगाया है, जहां पानी के बहाव से आने वाली हवा फिल्टर होती है। फिर यह हवा ग्रीनहाउस में पहुंचती है, जहां हजारों पौधे उसे शुद्ध ऑक्सीजन में बदल देते हैं। एक्वापोनिक्स मछली टैंक के पानी से पौधों की खेती का उपयोग कर फल, सब्जियां, जड़ी बूटियां और हर्ब्स उगाई जाती हैं। इतना ही नहीं, घर से कूड़ा निकलता ही नहीं। नीनो बताती हैं कि हम हर तरह के किचन और गार्डन वेस्ट को कम्पोस्ट कर लेते हैं। पहली बार इसे देखकर कॉलोनी का सफाई कर्मचारी भी हैरान रह गया था। अब वह सूखे पत्ते जलाने की जगह उन्हें कम्पोस्टिंग के लिए इनके घर पर लाता है।
विज्ञापन

अपना कचरा खुद संभालिए


समाज को वापस देने की सोच रखते हुए दंपती ने कॉलोनी में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए हैं जिससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है। साथ ही, वे दूसरों को सस्टेनेबल लिविंग सिखाने के लिए दो-सप्ताह का ऑनलाइन कोर्स भी चलाते हैं। पीटर का संदेश है कि सरकार पर मत टालिए, अपना कचरा खुद संभालिए। पेड़ लगाइए, हवा को साफ कीजिए। बदलाव हमसे ही शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article