फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saina will, Badminton Academy in Raj Nagar Extension.

साइना राजनगर एक्सटेंशन में बनाएंगी बैडमिंटन एकेडमी

Tue, 07 Apr 2015 01:06 AM IST
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद।
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद। Updated Tue, 07 Apr 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
Saina will, Badminton Academy in Raj Nagar Extension.
राजनगर एक्सटेंशन में जल्द ही स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की एकेडमी खुलने जा रही है। योजना है कि एकेडमी के लिए पहले प्रदेश सरकार से जमीन मांगी जाएंगी।
विज्ञापन


यदि सरकार से कोई मदद नहीं मिली, तब रिश्तेदारों के सहयोग से साइना राजनगर एक्सटेंशन में एकेडमी बनाएंगे। राजनगर एक्सटेंशन के पास उनके रिश्तेदारों की काफी जमीन बताई जाती है।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके गाजियाबाद के खिलाड़ी अब नई पौध तैयार करने के लिए एकेडमी बना रहे हैं। क्रिकेट स्टार सुरेश रैना के बाद अब बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भी एकेडमी बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना के चचेरे भाई अशोक चौधरी ने बताया कि पुणे में एकेडमी बन चुकी है, जबकि गुड़गांव में बन रही है। इसके लिए जमीन वहां की प्रदेश सरकार ने दी है।

साइना गाजियाबाद में एकेडमी खोलने के लिए अपने स्तर से प्रदेश सरकार से जमीन मांगेंगी। यदि प्रदेश सरकार किसी तरह से जमीन देने में आनाकानी करती है, तब परिजन राजनगर एक्सटेंशन में अपनी जमीन पर ही एकेडमी खोली जाएगी।

उन्होंने बताया कि एकेडमी में बैडमिंटन के उभरते  हुए खिलाड़ियों को अच्छे कोच और साइना द्वारा टिप्स दिए जाएंगे। चूंकि साइना का रिश्ता गाजियाबाद से बहुत पुराना है।


इनके माता-पिता मुरादनगर के गांव ढिंढ़ार के हैं। इसलिए एक सपना है कि गाजियाबाद में बैडमिंटन को इतना बढ़ाया जाए कि दूसरे खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परचम लहरा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed