फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   saif kareena prepare their ration card from pataudi

दिल्ली और मुंबई के बाद अब गुपचुप तरीके से पटौदी में बना सैफ व करीना का राशन कार्ड

Fri, 19 Aug 2016 09:45 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव/पटौदी
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव/पटौदी Updated Fri, 19 Aug 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
saif kareena prepare their ration card from pataudi
सैफ करीना ने पटौदी में बनवाया राशन कार्ड

छोटे नवाब सैफ अली खान को पटौदी की माटी एक बार फिर अपनी ओर खींच लाई है। पूर्वजों की रियासत संभालने के लिए खुद सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने यहां अपना राशन कार्ड बनवा लिया है।

विज्ञापन


गुपचुप तरीके से दोनों ने राशन कार्ड के लिए पटौदी इब्राहिम पैलेस के नाम पर आवेदन किए। जिसके बाद पटौदी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दोनों के नाम से राशन कार्ड जारी कर दिया है। इसके बाद दोनों अधिकारिक रूप से पटौदी के निवासी बन गए हैं। इसकी पुष्टि जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी दिलावर सिंह ने की है।
विज्ञापन


आवेदन के साथ सैफ अली खान ने हलफनामा दिया है कि उनका देश के किसी भी हिस्से में राशन कार्ड नहीं है। जबकि करीना कपूर ने मुंबई के ब्रांदा में दर्ज राशन कार्ड में नाम कटवाकर सरेंडर सर्टिफिकेट दिया है। बता दें कि इससे पूर्व करीना का राशन कार्ड मुंबई के बांद्रा और सैफ अली खान का दिल्ली के राशन कार्ड में नाम दर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जुड़ेगा तीसरा नाम

saif kareena prepare their ration card from pataudi
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : bollywoodlife.com

खाद्य आपूर्ति विभाग को सैफ अली खान ने पत्र देकर कहा है कि उसका राशन कार्ड इससे पूर्व दिल्ली में बना था, लेकिन 2005 के बाद वह समाप्त हो गया है। इसके  बाद अब उन्हें नया राशन कार्ड पटौदी में अपने निवास स्थान पर बनवाना है।

वहीं  करीना कपूर खान ने बांद्रा स्थित राशन कार्ड से नाम कटवा कर अधिकारिक रूप से यहां कागजात जमा किए हैं। इसके बाद पटौदी स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर में ही दोनों लोगों के हस्ताक्षर हुए। फार्म नंबर 14 के अनुसार मुंबई में दिए गए अपने ब्यान में करीना ने अपना नया पता इब्राहिम पैलेस, पटौदी, गुड़गांव दिया है।

जल्द ही जुड़ेगा तीसरा नाम
छोटे नवाब सैफ अली खान के राशन कार्ड में अब जल्द ही तीसरा नाम भी जुड़ जाएगा। बेगम करीना कपूर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। करीना कूपर खान और सैफ अली खान बीते माह ही पटौदी स्थित अपने निवास पर छुट्टियां बिताने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed