{"_id":"01d4d183e5227b386dea3e8c3a857bc8","slug":"saif-ali-khan-will-participate-in-shootin-with-nana-patekar-and-gagan-narag","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाना और गगन के साथ सैफ भी साधेंगे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाना और गगन के साथ सैफ भी साधेंगे निशाना
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 11 Feb 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में 57वीं जीवी मालवंकर नेशनल बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता कादरपुर स्थित सीआरपीएफ शूटिंग रेंज में आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन हरियाणा के पूर्व डीजीपी व हिपा के महानिदेशक रंजीव दलाल ने किया। उन्होंने कहा कि गुड़गांव की यह शूटिंग रेंज दुनिया भर में मशहूर है। नेशनल चैंपियनशिप 19 फरवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
इसमें देश के होनहार शूटरों की पहचान होगी। श्रेष्ठता साबित करने वालों को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम में स्थान मिलेगा।
उन्होंने बताया कि पिछली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान यहां पर बिग बोर की प्रतियोगिता हुई थी। इसमें देश-विदेश के कई शूटरों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि 13 फरवरी तक चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग राउंड होगा। फाइनल राउंड के मुकाबले 14-19 तक होंगे। इसमें बड़े शूटर सीधे हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सैफ भी करेंगे शूट
प्रतियोगिता के पहले दिन कोई नामी शूटर नहीं पहुंचा। उम्मीद थी कि नाना पाटेकर और गगन नारंग समेत कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शूटर रेंज में पहुंचेंगे। हालांकि, इसमें कई युवा शूटरों को भी अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिल रहा है। पटौदी के नवाब सैफ अली खान भी शूटिंग में अपना हाथ आजमाएंगे।