{"_id":"9a62087e7dc79ff37aa9ce2a5ec50e92","slug":"saharanpur-passenger-raging-passenger-is-late-stoned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर पैसेंजर लेट होने पर भड़के यात्री, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर पैसेंजर लेट होने पर भड़के यात्री, पथराव
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर लेट होने से नाराज यात्रियों ने बुधवार रात रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़ की। रेलवे स्टेशन में लगी लाइटें और दरवाजे तोड़ दिए। वहां खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पैसेंजर ट्रेन के पहुंचने पर उसमें बैठे यात्रियों ने भी उतरकर पथराव किया। आरपीएफ पर भी पत्थर फेंके। आधा घंटे तक स्टेशन पर हंगामा हुआ।
लोनी के तीनों थानों की पुलिस ने लाठियां भांजकर हंगामा करने वालों को तितर-बितर कर ट्रेन को सहारनपुर के लिए रवाना किया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर लोनी रेलवे स्टेशन पर रात करीब आठ बजे तक आ जाती है। बुधवार को बागपत से आ रही एक मालगाड़ी को गुजारने के लिए पैसेंजर ट्रेन को बेहटा स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
मालगाड़ी को आने में करीब आधा घंटा लगा, जिसके बाद लोनी के लिए ट्रेन रवाना की गई। लोनी रेलवे स्टेशन पर रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन पहुंची। इससे पहले पैसेंजर ट्रेन लेट होने से प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया।
स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि मालगाड़ी को गुजारने के लिए पैसेंजर को बेहटा स्टेशन पर रोका गया था। यात्रियों कोरात नौ बजे ट्रेन में बैठाकर सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।