फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Safety to be inspected in Delhi's coaching hub; list of 923 coaching institutes prepared.

Delhi NCR News: दिल्ली के कोचिंग हब में सुरक्षा की होगी जांच, 923 कोचिंग संस्थानों की सूची तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर और कटवरिया सराय में चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा से भवन नियम तक होगी पड़ताल, लापरवाह कोचिंग संस्थानों पर तत्काल कार्रवाई
छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के कोचिंग हब में अब सुरक्षा मानकों की सिरे से जांच होगी। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी के 923 कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश दिए हैं। मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर और कटवरिया सराय जैसे प्रमुख कोचिंग क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा, भवन नियमों और अन्य अनिवार्य मानकों की पड़ताल हाेगी। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में गृह विभाग, एमसीडी, शहरी विकास विभाग, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, भवन नियमों और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।
विज्ञापन


मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर और कटवरिया सराय पर विशेष नजर
दिल्ली के प्रमुख कोचिंग हब्स मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर और कटवरिया सराय में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। जांच दल संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था, भवन की स्थिति और अन्य अनिवार्य मानकों की जांच करेंगे। इन इलाकों में देशभर से बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। ऐसे में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


923 संस्थानों की सूची के आधार पर होगी कार्रवाई
एमसीडी ने सर्वे कर दिल्ली सरकार को 923 कोचिंग संस्थानों की सूची सौंपी है। ये सूची सभी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई गई है। इसके आधार पर संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन की जांच की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले या नियमों के विपरीत संचालित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एमसीडी को रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट शिक्षा मंत्री कार्यालय को सौंपने को कहा गया है।

छात्रों की सुरक्षा के लिए बनेगा नया नियम
बैठक में यह भी बताया गया कि उच्च शिक्षा निदेशालय कोचिंग संस्थानों के लिए एक मजबूत नियामकीय ढांचा तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य कोचिंग संस्थानों की जवाबदेही तय करना, व्यवस्थागत कमियों को दूर करना और सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाना है। नए नियमों के तहत कोचिंग संस्थानों के संचालन में पारदर्शिता और छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।


लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
आशीष सूद ने कहा कि छात्रों का जीवन और भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी संस्थान को सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को मिलकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिल्ली सरकार का यह कदम ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब राजधानी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली के कोचिंग संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र न रहें, बल्कि छात्रों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद स्थान भी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article