फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sadhvi prachi arrirved JNU with her supporters

समर्थकों संग JNU पहुंची साध्वी का राहुल पर हमला

Mon, 15 Feb 2016 08:39 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
sadhvi prachi arrirved JNU with her supporters

अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली साध्वी प्राची ने जेएनयू में पहुंचकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अफजल गुरू की शहादत दिवस मनाने वाले छात्रों का समर्थन करने का राहुल का उद्देश्य क्या है।

विज्ञापन


साध्वी ने ये भी कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी ताकतों से खुद को जोड़ रहे हैं। साध्वी ने जेएनयू में हो रहे देश विरोधी कार्यक्रमों में शामिल छात्रों का साथ देने पर पार्टी की मानसिकता पर ही सवाल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


फायर ब्रांड नेता साध्वी आज अपने समर्थकों के साथ जेएनयू कैंपस में पहुंची थी।

देश द्रोही नारे लगाने वालों का समर्थन करने वाली विपक्षी पार्टियां भी दोषी

sadhvi prachi arrirved JNU with her supporters

साध्वी ने उन सभी विपक्षी पार्टियों को भी दोषी करार दिया जो कि जेएनयू में विवादित कार्यक्रम करने वाले छात्रों के समर्थन में आए हैं। साध्वी से पहले भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी सोनिया गांधी से जेएनयू के संबंध में कई सवाल पूछे।


अमित शाह ने कहा कि देश के अंदर जो भी लोग देश विरोधी ताकतों के समर्थन में आए हैं और अपनी राजनीति बेहतर करना चाहते हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जेएनयू के अंदर अफजल की शहादत के कार्यक्रम पर राजनीति उस वक्त गरमा गई थी जब 12 फरवरी को यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed