फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sadhu commits suicide by shooting himself on the banks of Ramganga in bijnor

UP: रामगंगा किनारे साधू ने गोली मारकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट मिला; भाजपा नेता सहित तीन पर उत्पीड़न का आरोप

Sat, 24 Aug 2024 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Aug 2024 10:39 PM IST
सार

सुसाइड नोट में मृतक ने गांव के ही एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Sadhu commits suicide by shooting himself on the banks of Ramganga in bijnor
बाबा काकेनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम शाहनगर कुराली में रामगंगा नदी किनारे कुटिया बनाकर रह रहे बाबा काकेनाथ नामक एक साधू ने तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा व सुसाइड नोट बरामद कर लिया। सुसाइड नोट में मृतक ने गांव के ही एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बमनोली निवासी हिमांशु कुमार पुत्र लाखन सिंह करीब सात वर्ष पूर्व अपना घर छोड़कर बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहनगर कुराली के मंदिर पर रहने लगा था। तीन वर्ष तक मंदिर पर रहने के बाद वह पिछले चार वर्षों से गांव के बाहर रामगंगा नदी किनारे कुटीया बनाकर रहने लगा। शुक्रवार की देर रात बाबा ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपने एक परिचित को वाट्सऐप पर भेजा। संभावना जताई जा रही है कि उसके बाद बाबा ने 12 बोर के तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिचित रात्रि में बाबा के मैसेज को नहीं पढ़ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि सुबह होने पर ग्रामीण कुटिया पर पहुंचे तो बाबा का खून से लथपथ शव कुटिया के अंदर पड़ा हुआ था। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस ने मौके से बाबा के कंबल से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस व वहीं पास में एक डायरी में रखा सुसाइड नोट और एक काला पैन बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना राकेश वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा बढ़ापुर थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में उन्होंने थाने पर मौजूद मृतक के बड़े भाई मंजुल से भी घटना की जानकारी ली। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक नगीना राकेश वशिष्ठ का कहना है कि मृतक के सीने में गोली लगी है। वहां मिले सुसाइड नोट से आत्महत्या करने की बात उजागर हुई है। मृतक ने सुसाइड नोट में गांव के तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसकी बारीकी से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed