{"_id":"f60b2f2390c1f606666eae854cdcb1ba","slug":"sachin-dutta-father-will-not-face-penalty-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर बाबा के पिता पर नहीं लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर बाबा के पिता पर नहीं लगा जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 12 Dec 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी के मामले में बिजली निगम अभी तक सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा के पिता आरके दत्ता पर जुर्माना नहीं लगा सका है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल का कहना है कि उनके पास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कितना जुर्माना करना है, इसके क्या दिशा-निर्देश हैं, इसकी जानकारी नहीं हैं।
यही वजह है कि अभी तक जुर्माना नहीं किया जा सका है। मेरठ मुख्यालय से मांगी गई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। वहीं नाम न छापने की शर्त पर कुछ अफसरों ने बताया कि अभी तक उच्च अधिकारियों के दबाव में जुर्माना नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अगस्त में निगम के विजिलेंस विभाग ने सेक्टर-41 स्थित कोठी पर छापा मारकर निर्धारित लोड से अधिक बिजली के इस्तेमाल करने पर कनेक्शन काट दिया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया था कि आरके दत्ता बिजली निगम से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें एक निर्धारित राशि पर तय लोड की बिजली इस्तेमाल करने की छूट है लेकिन छापेमारी में कोठी में उससे अधिक लोड का इस्तेमाल पाया गया था। कनेक्शन सचिन के पिता के नाम था। जांच में पाया गया था कि सचिन दत्ता के पिता कोठी में उसी के साथ रहते हैं।