{"_id":"3bb6b322af790e8222836710de8c3da5","slug":"sachika-wins-international-squash-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिका ने पाकिस्तान में बजाया भारत का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिका ने पाकिस्तान में बजाया भारत का डंका
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 25 Feb 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में चल रहे स्क्वॉश चैंपियनशिप भारत की सचिका इंगले ने जीत ली है। ग्रेटर नोएडा की सचिका ने फाइनल मुकाबले में सोमवार को पाकिस्तान की नंबर वन खिलाड़ी जोया खालिद को पराजित कर दिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व रविवार को सचिका ने मुकद्दस अशरफ को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्क्वॉश की प्रतियोगिता चल रही है।
लगभग एकतरफा मुकाबले में सचिका ने पाकिस्तान की नंबर वन खिलाड़ी जोया खालिद को सीधे सेटों में 11-5, 11-6 और 11-9 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इस जीत से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान में जौहर दिखाकर नोएडा की शान बन गई सचिका
विज्ञापन
इस चैंपियनशिप को जीतने पर सचिका को चार हजार यूएस डॉलर पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। इंगले के पिता ग्रुप कैप्टन विजय इंगले ने कहा कि उनसे कई लोगों ने कहा था कि वह बेटी को पाकिस्तान न भेजें, वहां पर उनकी जान को खतरा हो सकता है, लेकिन इसका निर्णय उन्होंने सचिका पर ही छोड़ दिया था।
अंतत: उन्होंने चैंपियनशिप जीतकर उनका और देश का नाम रोशन कर दिया है।