फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RWA President MP Singh will fight case in Supreme Court in Nithari case

निठारी मामले में नया मोड़: आरडब्ल्यूए ने संभाली कमान, सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ेंगे अध्यक्ष एमपी सिंह

Mon, 23 Oct 2023 01:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Oct 2023 01:24 PM IST
सार

आरडब्लयूए ने नोएडा के सबसे चर्चित निठारी कांड की कमान अपने हाथों में ले ली है। आरडब्लयूए के अध्यक्ष एमपी सिंह यह केस एनपी सिंह सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे।

विज्ञापन
RWA President MP Singh will fight case in Supreme Court in Nithari case
पीड़ितों से मिलकर वकालतनामा पर कराए हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निठारी मामले में अब एक नया मोड़ आया है। नोएडा की आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसियेशन) पूरे देश भर में चर्चा में रहती है। वहीं, एक बार फिर से शहर की आरडब्लयूए ने नोएडा के सबसे चर्चित निठारी कांड की कमान अपने हाथों में ले ली है। सोमवार को सुबह 8:00 बजे अध्यक्ष एमपी सिंह ने कई आधुनिक पदाधिकारी के साथ पीड़ितों से मिलकर वकालतनामा हस्ताक्षर करवाया। इनका यह केस एनपी सिंह सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे। इस दौरान वकील भी साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन


16 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को दोषमुक्त कर दिया था। निचली अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोठी D-5 के मालिक मनिंदर सिंह पंढेर को भी कोर्ट ने बरी कर दिया था।  यह फैसला न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी की अदालत ने सुनाया था।
विज्ञापन


सुरेंद्र कोली पर आरोप है कि वह पंढेर कोठी का केयरटेकर था और लड़कियों को लालच देकर कोठी में लाता था। निठारी गांव की दर्जनों लड़कियों गायब हो गईं। वह उनसे दुष्कर्म कर हत्या कर देता था। लाश के टुकड़े कर बाहर फेंक आता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed