फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RWA president allegedly threatened over opposition to sale of community center

Delhi NCR News: कम्युनिटी सेंटर की बिक्री के विरोध पर आरडब्ल्यूए प्रधान को धमकी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
-पहले पुलिस आयुक्त से मांगी थी सुरक्षा,
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। रोजवुड सिटी के कम्युनिटी सेंटर की कथित अवैध बिक्री और हस्तांतरण का विरोध करने पर आरडब्ल्यूए ब्लॉक-सी के प्रधान अशोक कुमार को धमकी दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आयुक्त से पहले ही सुरक्षा की मांग करने के बावजूद एक कार सवार ने मौके पर पहुंचकर उन्हें धमकाया। उनकी शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों और हरियाणा लोकायुक्त के पास शिकायतें दी हैं। शिकायत में पुलिस से कार चालक और वाहन मालिक की पहचान कर जांच करने, पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई करने और कम्युनिटी सेंटर से जुड़े बिक्री व स्वामित्व दस्तावेज की जांच कराने की मांग की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed