फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Russian Embassy employee's mobile phone snatched in Delhi

Delhi: राजधानी में रूसी दूतावास की कर्मचारी का मोबाइल फोन छीना, लाल किले के पास तस्वीरें लेते समय हुई घटना

Tue, 20 Aug 2024 09:39 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Aug 2024 09:39 AM IST
सार

यह घटना तब हुई जब रूसी नागरिक महिला शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले के पीछे एक कब्रिस्तान के पास तस्वीरें खींच रही थी।

विज्ञापन
Russian Embassy employee's mobile phone snatched in Delhi
प्रतीकात्मकत तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लाल किले के पास एक बदमाश ने रूसी दूतावास की एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीन लिया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब रूसी नागरिक महिला शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले के पीछे एक कब्रिस्तान के पास तस्वीरें खींच रही थी।

विज्ञापन


घटना के बाद रूसी दूतावास की महिला कर्मचारी कश्मीरी गेट थाने पहुंची। रूसी महिला ने वहां कोई बयान नहीं दिया, लेकिन कहा कि वह घटना के बारे में पुलिस को ईमेल भेजेगी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया और कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 (2)/3/5 (स्नैचिंग) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वहां आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसकी पहचान की गई है। पुलिस ने बताया कि अपराधी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed