{"_id":"622178ec22ff2243597be881","slug":"russia-ukraine-war-operation-ganga-students-reached-hindon-air-base-union-minister-of-state-ajay-bhatt-welcomed","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वापसी: यूक्रेन से हिंडन एयरबेस पहुंचे 210 छात्र, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वापसी: यूक्रेन से हिंडन एयरबेस पहुंचे 210 छात्र, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया स्वागत
Fri, 04 Mar 2022 07:56 AM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Mar 2022 07:56 AM IST
सार
भारतीय वायु सेना के विमान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों में से 210 छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पहुंचे।
विज्ञापन
operation ganga
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए सरकार ने अभियान को और तेज करने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान यूक्रेन में फंसे 210 भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत किया। उत्तराखंड के रहने वाले छात्र ऋषभ कौशिक अपने पालतू कुत्ते के साथ यूक्रेन से भारत लौटे। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। ऋषभ ने कुत्ते को अपने साथ भारत लाने में आने वाली कठिनाइयों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने सरकार से एनओसी की अनुमति देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
यूक्रेन से लाए जा रहे भारतीय नागरिकों की डिटेल।