{"_id":"6a09b2867b827655fd0c1810","slug":"rural-sanitation-workers-protested-over-their-demands-and-raised-slogans-against-the-government-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-124203-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
लंबित मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला प्रधान नरेश राजपूत ने किया। इस दौरान सीटू यूनियन के नेताओं ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नरेश राजपूत ने कहा कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है।
कर्मचारियों ने विधानसभा में नीति बनाकर स्थायी नियुक्ति, उच्च न्यायालय के आदेश लागू करने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की नियुक्ति और मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 26 हजार रुपये वेतन लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावा एक्सग्रेशिया नीति बनाने और कर्मचारी की मृत्यु पर 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण सफाई कर्मियों के हजारों पद खाली पड़े हैं, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है। प्रदर्शन में अर्जुन, सुरेश, सतपाल, जितेंद्र चौहान, बाबूराम, परमेश और अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।