{"_id":"4fb2ed21b1fb1ec86d43551cf68958ae","slug":"rupantaran-summer-queen-contest-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपांतरण समर क्वीन प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपांतरण समर क्वीन प्रतियोगिता आज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से रूपांतरण ‘बाघ बकरी समर क्वीन’ कांटेस्ट आयोजित किया जा रहा है। रविवार को अंबेडकर रोड स्थित होटल रॉयल रिजेंसी में 3 तीन बजे से समर क्वीन कांटेस्ट शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में तीन चरणों केमुकाबले के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता का पहला चरण ड्रेस सेंस और कैटवॉक से शुरू होगा। इसके बाद टैलेंट हेंट, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को अपने किसी एक टैलेंट जैसे नृत्य, गीत अथवा वाकपटुता का परिचय देना होगा।
विज्ञापन
तीसरे और फाइनल राउंड में प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान, किचन और फैशन जगत से कुछ सवाल जवाब किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में रूपांतरण की कुछ विशिष्ट सदस्याओं को सम्मानित भी किया जाएगा। किसी भी अन्य जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9711985167, 8588898366, 9711738148
विज्ञापन