फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   run akhlaq Run if you can, otherwise they would kill

'भाग सको तो भागो, वरना ये लोग मार डालेंगे'

Fri, 09 Oct 2015 10:08 AM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
run akhlaq Run if you can, otherwise they would kill

28 सितंबर की रात को जब बिसाहड़ा गांव में इकलाख के परिवार पर हमला हुआ था तो आरोपियों ने इकलाख को घर से निकालकर गली में खींच लिया था।

विज्ञापन


उस वक्त भीड़ में मौजूद एक शख्स ने आवाज दी थी कि इकलाख भाग सको तो भाग जाओ, नहीं हो यह लोग मार डालेंगे। दरअसल, रात में भीड़ जब इकलाख के घर में घुसी तो ज्यादातर गांव के लोग सो रहे थे।
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने की आवाज से पहले तो ऐसा लगा कि कहीं बदमाश गांव में घुस आए हैं और लूटपाट और मारपीट कर रहे हैं। लेकिन थोड़ी ही देर में पता चल गया कि गांव के कुछ लोगों ने इकलाख के घर पर हमला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलाख के साथ उठना बैठना था, हर रोज एक दूसरे से मिलते थे

run akhlaq Run if you can, otherwise they would kill

नाम न छापने की शर्त पर मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि उसका इकलाख के साथ उठना बैठना था। हर रोज एक दूसरे से मिलते जुलते रहते थे।


लिहाजा जब घर से निकालकर उसे गलियों में घसीटा जा रहा था, तो उस वक्त उसने हिम्मत करके कहा कि इकलाख अपनी जान बचाकर भाग जाओ। इतने में हमला कर रही भीड़ ने यही कहा कि पहले इसी को सबक सिखा दो।

शख्स ने बताया कि उसे खुद वहां से बचकर भागना पड़ा और सौ नंबर पर फोन भी किया लेकिन तब तक पुलिस आ चुकी थी। घटना के बाद वह सारी रात सो नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed