फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rude behavior with north east people in delhi

नॉर्थ-ईस्ट वालों को इलाके से निकल जाने को कहा

Wed, 19 Feb 2014 10:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
Rude behavior with north east people in delhi

मुनिरका के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) पर नार्थ ईस्ट के लोगों से इलाका खाली कराने का आरोप लगा है। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने नार्थ-ईस्ट के लोगों की सुरक्षा को लेकर वसंत विहार थाना पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि आरडब्ल्यूए ने इन आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार को आरडब्ल्यूए की बैठक हुई थी। बैठक में नार्थ-ईस्ट के लोगों को इलाके से खाली कराने की बात कही गई थी। कार्यकर्त्ताओं ने पुलिस से इस मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


मुनिरका आरडब्ल्यूए के सचिव भरत ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए की बैठक जरूर हुई थी लेकिन उसमें नार्थ-ईस्ट के लोगों को लेकर न तो कोई चर्चा हुई और न ही आरडब्ल्यूए ने किसी तरह का कोई निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरत ने बताया कि आरडब्ल्यूए की बैठक में गांव में कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और मार्केट को रात में समय से बंद करवाने आदि मुद्दों को लेकर चर्चा की गई थी। उन्होंने बताया कि इलाके में कुछ दुकानें पूरी रात खुली रहती हैं इस कारण खराब प्रवृति के लोग इलाके में आते हैं।


आरडब्ल्यूए चाहती है कि ये दुकानें समय से बंद हो जाए। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी मकान मालिक ने नार्थ-ईस्ट के लोगों से जबरदस्ती मकान खाली करवाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed