फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus over evacuation of house in Delhi

दिल्ली में मकान खाली कराने को लेकर बवाल, छह वाहन फूंके, दंपती समेत चार जख्मी

Fri, 25 Sep 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over evacuation of house in Delhi
बवाल के बाद... - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में बुधवार रात एक मकान खाली कराने को लेकर जमकर बवाल हो गया। मकान मालिक के बेटों ने अन्यों के साथ मिलकर किराएदार दंपती और अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए घर के अंदर घुस गए और कुंडी लगा ली। 

विज्ञापन


आरोपियों ने घर के बाहर खड़े पीड़ितों के वाहनों में आग लगा दी। चार बाइक, दो स्कूटी और एक साइकिल आग में जल गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दंपती समेत चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बाद में मकान मालिक के बेटों पवन, सचिन और उनके साथी अताउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास, आगजनी और मारपीट की धारा दर्ज की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आगरा का रहने वाला पीड़ित सुनील कुमार उर्फ देव (32) परिवार के साथ गली नंबर-3 जगतपुरी में गोपाल प्रसाद के मकान में रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर सुनील आइसक्रीम का गोदाम चलाता है। आरोप है कि बुधवार रात करीब 8.40 बजे गोपाल प्रसाद के बेटे पवन, गौरव, उनकी मां कमलेश और एक अन्य जानकार अताउल्लाह घर पर पहुंचे। सचिन और गौरव के हाथ में लाठी-डंडे थे। 

इन लोगों ने तुरंत सुनील से मकान खाली करने को कहा। सुनील ने कहा कि जब उसे दूसरा मकान मिल जाएगा तो वह मकान खाली कर देगा। इस बात पर गौरव व सचिन भड़क गए। इन लोगों ने गाली-गलौज करने के बाद सुनील को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सुनील की पत्नी उषा, रिश्तेदार पारस और एक ग्राहक जितेंद्र बीच-बचाव कराने आए तो आरोपियोयं ने इन पर भी हमला कर दिया।


किसी तरह इन लोगों ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की खूब कोशिश की। हमले में सुनील, उषा, पारस और जितेंद्र को गंभीर चोट लग चुकी थी। आरोपियों ने गुस्से में घर के बाहर खड़े सुनील, पारस और जितेंद्र के वाहनों में आग लगी दी। आग से चार बाइक, दो स्कूटी और एक बाइक को क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमलेश की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed