फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ruckus in rohini hotel in the middle of night man beat his girlfriend

जरा सी गुस्ताखी की ऐसी सजा: होटल में आधी रात को हंगामा, युवक ने अपनी प्रेमिका को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 21 Jul 2022 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Jul 2022 02:03 AM IST
सार

27 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। इसके साथ पुरानी कंपनी में नौकरी करने वाला ऋषभ भास्कर इसका चार साल से ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों अक्सर होटल में मिलते-जुलते हैं। 

विज्ञापन
ruckus in rohini hotel in the middle of night man beat his girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहिणी सेक्टर-24 के एक होटल सोमवार आधी रात को खूब हंगामा हुआ। एक दूसरी युवती के मैसेज के बारे में पूछने पर ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गुस्से में आरोपी ने होटल के कमरे में लगा टीवी भी तोड़ डाला। होटल के स्टाफ ने किसी तरह उसकी जान बचाकर कैब बुक करवा दी। लेकिन पीड़िता जैसे ही अपना पर्स लेने वापस कमरे में आई तो आरोपी ने दोबारा उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। इसके बाद उसने अपने दोस्तों से मदद मांगी। दोस्ती की मदद से युवती होटल से निकली। अगली सुबह मंगलवार को उसने बेगमपुर थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ऋषभ भास्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बेगमपुर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। इसके साथ पुरानी कंपनी में नौकरी करने वाला ऋषभ भास्कर इसका चार साल से ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों अक्सर होटल में मिलते-जुलते हैं। सोमवार रात को पीड़िता ऋषभ से मिलने के लिए रोहिणी सेक्टर-24 के एक होटल में पहुंची। दोनों ने एक कमरा लिया और वहीं रुक गए। देर रात करीब 2.20 बजे पीड़िता ने ऋषभ के मोबाइल में एक अन्य युवती का मैसेज देखा। उस मैसेज को लेकर पीड़िता ने जब ऋषभ से पूछताछ की तो वह भड़क गया। इसके बाद पीड़िता ने उस युवती के मोबाइल पर मैसेज कर उसके बारे में पूछताछ कर ली। इस बात पर ऋषभ भड़क गया। उसने पीड़िता को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी काफी देर तक उसे पीटता रहा। उसने पिटाई के दौरान होटल के कमरे में लगा टीवी भी तोड़ डाला। युवती के मुंह से खून निकलने लगा जो होटल की दीवारों पर भी लग गया। 
विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह जान बचाकर कमरे से निकली तो होटल के स्टाफ ने उसकी जान बचाई। बाद में उसे एक कैब में बिठाकर घर भेज दिया गया। लेकिन पीड़िता अपना पर्स कमरे में छोड़ आई थी। जैसे ही वह पर्स लेने पहुंची तो आरोपी ने दोबारा उस पर हमला कर दिया। पीड़िता ने एक दूसरे कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों को कॉल कर होटल बुलाया। बाद में दोनों पीड़िता को होटल से साथ ले गए। इसके बाद मंगलवार को पीड़िता अपनी मां के साथ बेगमपुर थाने पहुंची और ऋषभ के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed