फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus in Delhi assembly over law and order

Delhi Assembly: कानून व्यवस्था पर दिल्ली विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया सदन का बहिष्कार

Wed, 04 Dec 2024 06:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Dec 2024 06:32 PM IST
सार

दिल्ली की बदहाल कानून व्यवस्था का मामला बुधवार को विधानसभा में जमकर गूंजा। बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेल में पहुंच गए।

विज्ञापन
Ruckus in Delhi assembly over law and order
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : Youtube/@DelhiAssemblyTelevision

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामा हुआ। सदन के भीतर सत्ता पक्ष ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा और चर्चा कराई। वहीं, सदन के बाहर परिसर में सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। उधर, विपक्ष ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर चर्चा कराने की मांग विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल से की। लेकिन कानून व्यवस्था पर चर्चा पर सत्ता पक्ष डिगा रहा। अध्यक्ष ने भी इसी को मुद्दे पर विपक्ष के सदस्यों को भी घेरा। इसके बाद भाजपा विधायक सदन का बहिष्कार कर परिसर में आकर गले में तख्ती लगाकर विरोध दर्ज किया।

विज्ञापन


दिल्ली की बदहाल कानून व्यवस्था का मामला बुधवार को विधानसभा में जमकर गूंजा। बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेल में पहुंच गए। थोड़ी देर बाद विधायकों ने सदन से बाहर आकर विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। सभी के हाथ में नारों से लिखी तख्तियां भी थी। विधायकों ने नारेबाजी कर अमित शाह से बिगड़ी कानून व्यवस्था पर जवाब देने की मांग की। सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के पास दिल्ली के लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन वह इस काम में बिल्कुल फेल हो चुकी है।
विज्ञापन


सदन में दिल्ली की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया। आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए आज दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुए ट्रिपल मर्डर केस का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा दिल्ली में इससे पहले हुए अपराध की घटनाओं का जिक्र किया। इसपर बहस शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ये चर्चा का विषय नहीं है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और आप विधायक भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष पर विधानसभा अध्यक्ष भड़के, हुई नोंकझोक
दिल्ली में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का लॉ एंड ऑर्डर सदन में चर्चा का विषय नहीं है। इस बात पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल विपक्ष पर सदन में काफी नाराज नजर आए। कहा कि नेता प्रतिपक्ष को इस बयान को लेकर सदन से माफी मांगनी चाहिए। उनके बयान को रिकॉर्ड करना चाहिए। दिल्ली की विधानसभा में दिल्ली का लॉ एंड ऑर्डर चर्चा का विषय नहीं है विपक्ष की इस बात को रिकार्ड किया जाए।

केंद्र सरकार दिल्ली वालों को सुरक्षित रखने में फेल-आतिशी
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली में एक बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है। नेबसराय में एक परिवार के तीन सदस्यों का दर्दनाक तरीके से मर्डर हुआ है। यह दिल्ली में बढ़ते हुए क्राइम की पहली घटना नहीं है। दिल्ली में आज कहीं भी चले जाओ, कहीं गोलियां चल रही हैं, कहीं खुलेआम चाकू घोंपकर लोगों का मर्डर किया जा रहा है, कहीं ड्रग्स बिक रहा है। पिछले दो महीनों में दिनदहाड़े दो पुलिस वालों का भी कत्ल हो गया। भाजपा की केंद्र सरकार के पास दिल्ली में सिर्फ एक जिम्मेदारी है, वो है दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देना। लेकिन यह बिल्कुल साफ हो गया है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली वालों को सुरक्षित रखने में पूरी तरह फेल है।

दिल्ली सरकार के पास अधिकार नहीं, गृह मंत्री चुप बैठे हैं-गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज पूरी दिल्ली क्राइम कैपिटल बनती जा रही है। सुबह एक परिवार के तीन-तीन लोगों को मार दिया गया। कोई ऐसा दिन नहीं जाता, जब यह खबर न आती हो कि यहां व्यापारियों पर गोली चला दी गई, महिलाओं के साथ वारदात हो गई, या मर्डर हो गया।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से गैंगस्टरों का राज बढ़ रहा है, इसे लेकर केवल सदन में ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली के लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर वह करें क्या? दिल्ली सरकार के पास अधिकार नहीं हैं। देश के गृह मंत्री इस मामले पर चुप बैठे हैं और कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed