{"_id":"5f1c2cf51b08151dc54a3661","slug":"rti-activist-from-manesar-threatened-for-death-over-a-phone-call-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 25 Jul 2020 06:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 25 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
आईएमटी मानेसर में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कहा कि उसे जेल में बंद किसी ने उसकी हत्या की सुपारी दी है।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी पीड़ित के घर में घुसकर उनके बेटे से मारपीट कर फरार हो गया। शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरटीआई एक्टिविस्ट रमेश कुमार यादव ने बताया कि 17 जुलाई को वह कार में गुरुग्राम से मानेसर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे शीतला माता मंदिर के पास एक अनजान नंबर से फोन आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने खुद का नाम विनीत बताते हुए शिकायतकर्ता को कहा कि भोंडसी जेल से मेरे दोस्त ने तुम्हें मारने के लिए कहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मानेसर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।
वहां से पुलिस ने सेक्टर-5 थाने का मामला बताते हुए भेज दिया। आरोप है कि धमकी देने के 15 मिनट बाद गांव में ही रहने वाला आरोपी उनके घर पहुंचा और बेटे से मारपीट कर फरार हो गया।