{"_id":"82b075237fccdb382fb41967dffae338","slug":"rss-leader-says-religion-does-not-teach-hatred-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस नेता ने दिया मजहब पर बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस नेता ने दिया मजहब पर बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय समन्वय सेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि कोई मजहब बैर नहीं सिखता। वह यहां ईद मिलन और जश्न आजादी समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
इसका आयोजन आरएसएस के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने किया था। इस दौरान इंद्रेश कुमार ने देश की गंगा जमुना तहजीब का हवाला देते हुए मेवात को इसका संगम बताया। उन्होंने कहा कि समाज से नफरत को निकालने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम को हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर ने राजनीतिक रंग देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि चुनावी दौर में संभलकर फैसला लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में एक दिलचस्प बात दिखी। इंद्रेश एवं खट्टर दोनों ने ईद और राखी मिलन की अधिक बात की। जश्न आजादी पर विशेष नहीं बोले। मंच के संयोजक खुर्शीद राजाका ने कविता के जरिये कांग्रेक के दिगविजय सिंह और अमर सिंह पर निशाना साधने की कोशिश की।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी अशफाकउल्लाह की पोती आमरीन उल्लाह, पूर्व वाईस चांसलर डॉक्टर सर्वानंद आर्य, पूर्व मंत्री हसन मोहम्मद, पूर्व प्रोफेसर करम इलाही, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर बशीर अहमद, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, आर्य समाज गुड़गांव मेवात के प्रधान पदमचंद आर्य, डॉ प्रभुदयाल, बीजेपी नेता भानीराम मंगला, पूर्व सांसद साबिर अली, जसवंत गोयल, डॉक्टर ताहिर इंदाना, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र रजावत, पूर्व ब्लॉक चैयरमेन जाहिद बाई, कवि इलियास प्रधान, शिशपाल, दीपक जैन आदि आदि मौजूद थे।