फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RSS justifies Feroz's withdrawal from BHU Department of Religion Sciences

बीएचयू के विद्या धर्म विज्ञान विभाग से फिरोज के हटने को आरएसएस ने सही ठहराया

Thu, 26 Dec 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
RSS justifies Feroz's withdrawal from BHU Department of Religion Sciences
बीएचयू - फोटो : BHU

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल ने बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग में फिरोज खान की नियुक्त किए जाने के बाद उसे हटाए जान को सही ठहराया है। संघ ने एक बार फिर से संकेत दिए हैं कि यहां पढ़ाने का अधिकार केवल हिंदुओं का है।

विज्ञापन


बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 158वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस के सहसरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि यह विभाग हिंदुओं के संस्कार को पढ़ाने के लिए है। 
विज्ञापन


साल 1916 में बीएचयू की स्थापना से पहले ही 1915 में संसद में एक कानून पारित हुआ था। इसमें दो धाराएं थी। एक हिंदू विद्यार्थियों के लिए धार्मिक शिक्षा अनिवार्य होगी और दूसरी गैर हिंदू विश्वविद्यालय की समिति का सदस्य होगा। बाद में दोनों ही हटा दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस विभाग का उद्देश्य हिंदू बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने का था। जिन्हें हिंदू संस्कारों और धर्म पर रुचि है उन्हें यहां आना चाहिए और पढ़ाना चाहिए।

साल 1952 तक हर बीएचयू के विभाग में हिंदू विद्यार्थियों के लिए धार्मिक शिक्षा अनिवार्य थी, लेकिन बाद में यह वैकल्पिक हो गई। लेकिन संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग में यह जारी रही। 


गोपाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में अलग से संस्कृत विभाग है, यहां चाहे ईसाई पढ़ाए या फिर मुसलमान किसी को कोई फर्क नहीं पढ़ता। लेकिन महामना के समय से ही संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग में वही पढ़ा सकता है जो कि हिंदू संस्कारों को पालन कर सकता हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed